उत्तराखंड के देहरादून में डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के पीछे ये रही वजह

वैली समाचार, देहरादून। 

 राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर ने सनसनी फैला दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला और पुरूष की लहूलुहान लाश को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है दोनों लाशें पति और पत्नी की है। पुलिस का कहना कि महिला का किसी पुरुष से अवैध सम्बंध थे। हत्या के पीछे भी यही कारण बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पटेलनगर केे दिव्य विहार में डबल मर्डर की सूचना मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करगी के दिव्य विहार में रहने वाले पति पत्नी को साथ में ही रहने वाले एक परिचित ने तवे (रोटी पकाने वाले बर्तन) से ताबड़तोड़ वार करके दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। सीओ पटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक बबलू और उसकी पत्नी सपना किराए के मकान में रहते थे। इसी मकान में  मुरादाबाद निवासी हरद्वारी नाम का व्यक्ति भी रहता था।  पूछताछ में पता चला है कि सपना और हरद्वारी के बीच अवैध संबंध थे। शुक्रवार रात को हरद्वारी और सपना के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई तो बबलू भी बीच बचाव करने पंहुचा। मामला बढ़ा तो नौबत हाथापाई तक पहुची जिसके बाद सपना ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद हरद्वारी ने बबलू और सपना के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस और अन्य की मदद से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *