उत्तराखंड में 65 फीसद हुआ मतदान, अब 10 मार्च को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

वैली समाचार, देहरादून।

उत्तराखंड में अब नया मतदान का प्रतिशत आ गया है। आज राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम प्रतिशत जारी कर राज्य के 13 जिलों में 65.37 प्रतिशत मतदान का दावा किया है। अब ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में थ्री लियर सुरक्षा में रखी गई है। जो 10 मार्च को मतगणना के दिन खोली जाएगी।

उत्तराखंड में मतदान के आंकड़े लगातार बदल रहे हैं। अब नया आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी किया है। जिसमें उत्तराखंड में 65.37 फीसदी वोट पड़े हैं। खास बात यह है कि राज्य में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतप्रतिशत अधिक रहा है। इसमें भी चकराता को छोड़कर राज्य की सभी पर्वतीय सीटों पर महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। खटीमा में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया। राज्य की 50 से ज्यादा ऐसी सीटें हैं, जहां पर महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से आगे रहा है। इसे भाजपा मोदी इफैक्ट के तौर पर देख रही है तो कांग्रेस महंगाई के खिलाफ महिलाओं के आक्रोश को इसे बता रही है। जिलों के लिहाज से देखें तो हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा मतदान हरिद्वार जिले में 74.77 फीसदी हुआ है। दूसरे स्थान पर ऊधमसिंहनगर रहा है। यहां 72.27 फीसदी मतदान हुआ। जिलों में सबसे कम मतदान अल्मोड़ा जिले में 53.71 फीसदी रहा, जबकि पौड़ी जिले में 54.87 फीसदी मतदान हुआ।

 

किस जिले में महिला और पुरुषों का मतप्रतिशत
जिला         महिला        पुरुष
उत्तरकाशी   64.34        70.53
चमोली       56.14         66.75
रुद्रप्रयाग     54.96        68.74
टिहरी गढ़वाल 48.54     62.97
देहरादून।     61.78       64.68
पौड़ी गढ़वाल 50.11     59.04
पिथौरागढ़।   57.86      62.76
बागेश्वर।       54.94      68.32
अल्मोड़ा      47.57       58.91
चंपावत        55.62      68.64
नैनीताल।     65.07      67.09
ऊधमसिंहनगर 71.44     72.38
हरिद्वार          75.02      73.64

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *