टिहरी से किशोर और डोईवाला से बृजभूषण गैरोला भाजपा प्रत्याशी, जीत को लेकर यह रहेगी गणित

वैली समाचार, देहरादून। 

उत्तराखंड भाजपा ने नामांकन से पहले दो चर्चित सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा हाईकमान ने ट्वीटर हैंडल से जानकारी दी कि डोईवाला से पार्टी ने पूर्व राज्यमंत्री बृजभूषण गैरोला और टिहरी सीट पर किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। इधर, पार्टी ने चुनावी गणित के हिसाब से दोनों सीट पर जीत का दावा किया है।

टिहरी सीट पर भाजपा ने सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी को सर्वे में पीछे होने पर टिकट देने से परहेज किया है। बताया जा रहा कि धन सिंह की जीत को लेकर पार्टी असमंजस में थी। ऐसे में इस सीट पर बदलाव की चर्चाएं लम्बे समय से थी। कल पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सदस्यता दिलाई। इसी दौरान सीट पर किशोर को टिकट देने की बात कही गई थी। यही कारण रहा कि किशोर के पार्टी का दामन थामते ही धन सिंह नेगी ने कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस ने उन्हें टिकट भी दे दिया। आज भाजपा ने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से किशोर उपाध्याय को पार्टी प्रत्याशी बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की डोईवाला हॉट सीट पर पार्टी ने कर्मठ एवं ईमानदार प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी का दावा है कि दोनों सीट पर प्रत्याशी बम्पर वोटों से चुनाव जीतेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *