उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर दी कई सौगात

वैली समाचार, देहरादून। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेते हुए ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनीईं। साथ ही अतिथि शिक्षकों का बेतन बढ़ाने सहित कई घोषणाएं की। उन्होंने पुलिस कर्मियों, खिलाड़ियों, कोरोना योद्धाओं और प्रबुद्ध नागरिकों को भी सम्मानित किया। परेड मैदान में इस वर्ष स्मार्ट सिटी का कार्य प्रगति में होने के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस बार बेहद सीमित संख्या में गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

सीएम की घोषणाएं
-भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहरकांत ध्यानी की अध्यक्षता में कमेठी करेगी देवस्थानम बोर्ड को लेकर रिपोर्ट तैयार। साथ ही तीर्थ पुरोहितों से भी कमेठी करेगी विचार।
-जनसंख्या नियंत्रण पर बनेगा प्रभावी कानून। उपसमिति बनाकर इस विषय पर लिए जाएंगे सुझाव।
-स्व सुंदरलाल बहुगुणा स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा।
-अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया।

एक दौड़ देश के नाम का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश होने पर पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘एक दौड़ देश के नाम’ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक खजान दास और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *