उत्तराखंड में आईपीएस गुंज्याल समेत 6 को राष्ट्रपति पुलिस मेडल, किसको क्या मिला,पढ़िए पूरी खबर

वैली समाचार, देहरादून।

उत्तराखंड के दो आईपीएस अधिकारियों समेत 6 पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार ने विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को यह सम्मान दिया है। इसके अलावा राज्यपाल और मुख्यमंत्री मेडल से भी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

आज भारत सरकार ने सेवा के दौरान सराहनीय और विशिष्ट सेवा करने वालों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित करने की सूची जारी की है। उत्तराखंड के आईपीएस ददनपाल सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल तथा वरिष्ठ आईपीएस और एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल मिलेगा। आईपीएस धीरेंद्र गुंज्याल एसपी चंपावत, राजधानी में एसपी ट्रैफिक समेत कई पदों पर सराहनीय सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में वह एसपी विजिलेंस मुख्यालय के पद पर काम कर रहे हैं। इधर, उत्तराखंड पुलिस में डीएसपी वीरेंद्र सिंह रावत, डीएसपी दिग्विजय सिंह परिहार, सब इंस्पेक्टर मोहन राम, हेड कॉन्स्टेबल जयराम को भी सराहनीय पुलिस सेवा मेडल के लिए चुना गया है। सभी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *