उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी देर रात पहुंचे पुलिस चौकी, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

वैली समाचार, देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार रात अचानक बिंदाल पुलिस चौकी पहुंच गए। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने यहां मौजूद पुलिस कर्मियों और दारोगा से कुछ देर पुलिस व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इससे पहले की मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचते मुख्यमंत्री का काफिला बीजापुर की तरफ रवाना हो गया। इधर, मुख्यमंत्री के पुलिस चौकी के औचक निरीक्षण से सोशल मीडिया में जमकर तारीफ होने के साथ ही दूसरे विभागों पर भी नजर रखने के सुझाव आने लगे हैं।

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले दिन से ही अपने ठोस निर्णय और जनता के प्रति जवाबदेह शासन से सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के बड़े नौकरशाहों को पहले दिन ही स्पष्ट संदेश दे दिया था कि जनता के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने कुछ पॉवरफुल अफसरों को हल्का कर दिया। जबकि काम करने वालों को प्राथमिकता के साथ काम दिया जा रहा है। आईएएस, पीसीएस के ट्रांसपर के बाद सरकार जल्द आईपीएस, पीपीएस और दूसरे महत्वपूर्ण विभागों के तबादले की तैयारी में जुटी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वयं विभागों के कामकाज और कार्यप्रणाली को परख रहे हैं। गत रात्रि को मुख्यमंत्री का काफिला अचानक बिंदाल पुलिस चौकी पहुंचना भी लापरवाही और मनमानी करने वालों के लिए बड़ा संदेश है। मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की मौजूदगी, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य जानकारी ली। इधर, मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण की पुलिस के किसी भी अधिकारी को भनक नहीं लगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *