उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हिरदेश का निधन, शोक की लहर

वैली समाचार, देहरादून। 

उत्तराखंड कांग्रेस की कद्दावर नेता और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश (80) का दिल्ली में निधन हो गया है। बताया जा रहा कि उत्तराखंड सदन में अचानक तबियत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

उत्तराखंड ही नहीं उत्तरप्रदेश के जमाने से इंदिरा हृदयेश कांग्रेस में 1974 से 2017 तक लगातार चुनाव जीतकर महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभालती आ रही थी। वर्तमान में वह हल्द्वानी से विधायक थीं और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। गत दिनों वह कोरोना की चपेट में आई। कुछ दिन पहले कोरोना से रिकवर हुई थीं। इसके बाद गत दिवस दिल्ली में पार्टी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गई थी। जहां आज सुबह उत्तराखंड सदन में उनकी तबियत बिगड़ी थी। जहां से उन्हें डॉक्टरों के पास ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शव हल्द्वानी लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *