उत्तराखंड कांग्रेस में करन माहरा को सौंपी प्रदेश की कमान, यशपाल बने नेता प्रतिपक्ष

वैली समाचार, देहरादून।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मिले नतीजों के अनुरूप जिम्मेदारी सौंप दी है। कुमाऊं क्षेत्र से ज्यादा विधायक जितने पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता भी कुमाऊं से बनाया है। पार्टी हाई कमान के इस निर्णय से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने नये कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया। लंबी जद्दोजहद के बाद आज करण माहरा अध्यक्ष व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष चुने गए। उपनेता भुवन कापड़ी को बनाया गया। गढ़वाल से निराशजनक चुनाव परिणाम के बाद पार्टी ने सभी महत्वपूर्ण पदों पर कुमाऊं से जीते विधायकों और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस में वर्तमान में प्रीतम और हरीश गुट के बीच उक्त महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान होने को लेकर जदोजहद चल रही थी। लेकिन हरीश गुट ने पार्टी हाई कमान का भरोसा जीतते हुए सभी पदों पर अपना वर्चस्व कायम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *