मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन्मदिन पर पहुंचे भगवान टपकेश्वर के द्वार, राज्य के लिए मांगी ये मन्नतें

वैली समाचार, देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन पर सुबह सीधे भगवान टपकेश्वर महादेव के द्वार पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की खुशहाली और तरक्की की मन्नतें भी मांगी।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल पेज पर लिखा कि” आज अपने जन्मदिन की शुरुआत टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। हमारे आराध्य देव भगवान भोलेनाथ सभी प्रदेशवासियों की मंगलकामनाओं को पूर्ण करें व प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना आशीर्वाद बनाकर रखें।

जय भोलेनाथ!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *