भारत विकास परिषद की सिद्ध शाखा ने महिलाओं को किया सम्मानित

वैली समाचार, देहरादून।

भारत विकास परिषद मानक सिद्ध शाखा बडोवाला ने हरेला पर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर हरेला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण पर जोर दिया गया।
देहरादून के बडोवाला में आयोजित परिषद के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला से संयोजिका शोभा सिंह ने कहा कि हरेला पर्व हमारी परंपरा और पर्यावरण को संरक्षित करता है। इस पर्व पर महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर दिया। इस मौके पर परिषद की तरफ से सावित्री पुरोहित, कुसुम सकलानी, आशा गुरंग, विष्णु राणा, राजेश्वरी रावत,नमामि गौतम, शुभरदायिनी समेत अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेमचंद गुप्ता, ताजवर सिंह नेगी, चंद्रशेखर सावंत,जीवन सिंह रावत, गणेश थाप, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *