डीडीओ ने महिला जेई को गेस्ट हाउस में बुलाकर की अश्लील हरकत, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर

वैली समाचार, देहरादून। 

उत्तरकाशी के डीडीओ ने एक मनरेगा महिला जेई पर ट्रांसफर का दबाव बनाकर अश्लील हरकत का आरोप लगा है। महिला ने पुरोला थाने में डीडीओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोपी डीडीओ के खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग मुखर हो गए हैं।

पुरोला पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला जेई मनरेगा में काम करती है। 23 अगस्त को उत्तरकाशी के डीडीओ विमल कुमार पुरोला पहुंचे। जहां देर शाम जेई को बुलाते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर का मामला है। डीडीओ ने महिला जेई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिलने को कहा। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला जेई आज सुबह 9 बजे गेस्ट हाउस में गई। जहां आरोपी डीडीओ मिले। आरोप है कि डीडीओ ने महिला जेई का जबरन हाथ पकड़ते हुए यौन सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। महिला जेई ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन पकड़ना चाहा, लेकिन किसी तरह महिला जेई भागकर निकल आई। इसके बाद मानसिक तनाव में आई महिला जेई ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर महिला जेई ने पुरोला थाना पहुंचकर आरोपी डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।।पुरोला के थानेदार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *