आप से कपिल सामंत की भाजपा में घर वापसी, मुख्यमंत्री धामी ने ऐसा किया स्वागत

वैली समाचार, खटीमा। 

कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीआरओ कपिल सामंत की भाजपा में घर वापसी हो गई है। खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपिल को फूलों की माला पहनाकर वापसी कराई है। सूत्रों का कहना है विधानसभा चुनाव में कपिल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

मूल रूप से पिथौरागढ़ और वर्तमान में खटीमा में रह रहे कपिल सामंत पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व प्रकाश पंत के पीआरओ रहे। बताया जा रहा कि कपिल और मुख्यमंत्री धामी एक ही जिले और विधानसभा के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले कपिल ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर दी थी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लगी तो उन्होंने कपिल को घर वापसी को कहा। मुख्यमंत्री ने गत दिवस खटीमा में कपिल का पार्टी में पुनः स्वागत किया है। बताया जा रहा कि कपिल को आगामी विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कपिल ने पूर्व मंत्री पंत के साथ पीआरओ रहते हुए संगठन और शासन के बीच बेहतर कार्य करने में अहम भूमिका निभाई। वह सुलझे हुए और आमजन से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *