ओलंपिक में चानू ने 21 साल बाद दुनियाभर में दिखाई भारत की चमक

वैली समाचार, देहरादून। 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की शुरुआत शानदार तरीके से हुई है, जिसमें दूसरे ही दिन भारत का खाता खुल गया है। शनिवार को हुए वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत के हौसले को और बुलंद कर दिया है। 223 देशों के बीच पदक तालिका मे भारत ने अपनी पकड़ बना ली है। मीराबाई के रजत पदक जीते ही भारत ने अब पदक तालिका सूची में भी अपना चौथा स्थान बना लिया है।

मीराबाई के रजत पदक जीते ही भारत ने अब पदक तालिका सूची में भी अपना चौथा स्थान बना लिया है। भारत के नाम अब एक मेडल हो चुका है। वहीं चीन के दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हो गए है। इसी के साथ वह शीर्ष पर काबिज हो गया है। इसके अलावा ईरान और कोरिया एक–एक स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी हैं जो अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दूसरे दिन हालांकि भारत को अन्य खेलों में निराशा भी हाथ लगी और निशानेबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों का परिणाम अनुकूल नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *