उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर परिजनों का आंदोलन का ऐलान, मंत्री ने की ये अपील

वैली समाचार, देहरादून। 

उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया में कथित आंदोलन को पुलिस कर्मियों के परिजनों, विभिन्न संगठनों के समर्थन के बाद सरकार ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। खासकर 25 जुलाई के आंदोलन के ऐलान की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अब सरकार के प्रवक्ता वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सरकार जल्द पुलिस कर्मियों के हितों को लेकर बड़ा निर्णय लेने जा रही है। पुलिस बल अनुशासित बल है, ऐसे में सरकार पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से ले रही है।

उत्तराखंड राज्य के पुलिस महकमे में जवानों के ग्रेड पे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा 25 जुलाई को परेड ग्राउंड में प्रदर्शन करने की तैयारी की सूचना के बाद सोशल मीडिया में खूब समर्थन मिल रहा है। ऐसे में विभाग से लेकर सरकार तक हड़कंप मचा है। मामले में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने विडियो संदेश के मार्फ़त अपना बयान जारी करते हुए कहा कि बहुत जल्द पुलिस कर्मियों के हित में सरकार निर्णय लेने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड पुलिस विभाग के मुखिया अशोक कुमार भी गंभीर हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार इस मामले पर बेहद गंभीर है ओर बहुत जल्द ही सरकार पुलिस कर्मियों के हित में निर्णय लेने जा रही है। उन्होंने यह भी अपेक्षा की हैं कि पुलिसकर्मी एक अनुशासित बल है। इसलिए ऐसा कोई भी कार्य ना हो जो हमारे जवानों की मेहनत व निष्ठा को सवालों के घेरे में लाएं। उल्लेखनीय हैै कि मुख्यमंत्री धामी ने अपनी कैबिनेट में पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे मसले के निस्तारण को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति पूरे मामले में सरकार को रिपोर्ट देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *