उत्तराखंड के रिटायर्ड आईजी ने हल जोतकर युवाओं को दिया बड़ा संदेश, प्रवासी अपने खेतीबाड़ी में मेहनत कर उगाएं सोना

वैली समाचार, बागेश्वर। 

सेवानिवृत्त आईजी और वर्तमान में जनजाति आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले जीएस मर्तोलिया ने कपकोट क्षेत्र के खेतों में हल जोतकर उत्तराखंड के युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। आईजी ने युवाओं से कहा कि दूर प्रदेश में छोटी मोटी नौकरी के बाद भविष्य की चिंता से बढ़िया है कि अपने खेतों में मेहनत कर फसल रूपी सोना उगाएं। आईजी ने जैविक खेती और पहाड़ी उत्पादों को आज सोने से कम नहीं आंका है। इधर, कोरोना काल से पूर्व आईजी मर्तोलिया कुमाऊं क्षेत्र के सीमांत इलाकों में आम लोगों की मदद में जुटे हैं।

कोरोना महामारी के दूसरे दौर के दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया (Ret. IPS) इन दिनों बागेश्वर के सीमांत क्षेत्र कपकोट इलाके में लोगों की मदद कर रहे हैं। यहां लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देने के साथ मास्क, सेनेटाइजर, जरूरी दवा एवं राशन बांट रहे हैं।इस दौरान कपकोट विधानसभा के कांडा, स्याकोट, पचार, बीसा, रीमा, बनलेख, दोफाड़, कर्मी, बघर, तोली, पोथिंग, गुलेर, गैलपातल, नानकन्याली कोट, चचई, सुमटी, बैसानी व जगथाना ग्राम पंचायतों में नि:शुल्क कोरोना केयर दवाइयों का वितरण किया एवं गाँव के लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन के किट, मास्क एवं सैनेटाइज़र वितरित किए। पूर्व आईजी ने चचई में खेतीबाड़ी कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके हाल जाने। इस दौरान स्वयं पूर्व आईजी खेतों में हल जोतने लगे। यह देख आसपास के लोग भी हैरान रह गए। पूर्व आईजी ने खेतों में हल लगाकर न केवल स्थानीय बल्कि राज्य के युवाओं को संदेश दिया कि कोरोना के बाद घर लौटे प्रवासी अपनी खेतीबाड़ी में मेहनत कर पहाड़ी उत्पाद और जैविक खेती करें। इससे उन्हें घर पर ही अच्छा मुनाफा हो जाएगा।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, अफसरों से की बात

इस दौरान पूर्व आईजी को ग्रामवासियों ने कोरोना के अलावा अन्य मूलभूत समस्याओं एवं परेशानियों से अवगत कराया। जिनमें से कुछ प्रमुख समस्याओं के समाधान फ़ोन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर किए गये। कुछ समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित निर्देशित किया।

पूर्व आईजी को लोगों ने बताई समस्याएं

1. ग्राम पंचायत कांडा, कर्मी, बघर, तोली, चचई, सुमटी में नए राशन कार्ड के नहीं बनने एवं राशन कार्ड के ऑनलाइन नहीं हो पाने के वजह से लोगों को नियमित राशन नहीं मिल पा रहा है, इस समस्या के समाधान के लिए ज़िला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वो प्रत्येक गाँव में कैम्प लगाकर जल्द लोगों का राशन कार्ड बनवाए।
2. ग्राम पंचायत कांडा, थाला, बघर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है, पानी की आपूर्ति व प्रत्येक घर में पानी के कनेक्शन के लिए जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकरियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए।

3. ग्राम पंचायत कर्मी, बघर, तोली, ढोक्तिगाव, दोबाड में विद्युत की सुविधा केवल रात्रि के समय (12 घंटे ) ही उपलब्ध हो पाती है, उक्त गावों में विद्युत की सुविधा दिन एवं रात में (24 घंटे) उपलब्ध करवाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारीयों को शख्त निर्देश दिए। ग्राम पंचायत चचई में व्यवस्था चरमराई हुई है, विद्युत व्यवस्था के सुचारु रूप से चालू करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किए।
4. ग्राम पंचायत चचई में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य धीरे गति से चल रहा है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी एवं ज़िला कार्यक्रम अधिकारी से वार्ता कर जल्द भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया।
5. N.RL.M. के अधिकारियों के वार्ता कर गाँव में चल रहे स्वरोज़गार कार्यों एवं लघु उद्योगकी समीक्षा की।
6. ग्राम पंचायत चचई में में लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माणाधीन मोटर मार्ग को जल्द ही गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के आदेश दिए।
7. ग्राम पंचायत सुमटी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान न होने के कारण ग्रामिणों को राशन के लिए अत्यधिक दूरी तय करनी पड़ती है, गाव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को शीघ्र खुलवाने के लिए सचिव खाद्यान एवं जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता की।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया के विभिन्न कार्यक्रम में जिला पंचयत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख़ गोविन्द दानू, पूरन गड़िया, योगेश हररिया, श्री उमेश जोशी, भगवत कोरंगा, सुरेश कांडपाल, हरीश चन्द्र कांडपाल,  हीरा कर्म्याल, कुंदन रैखोला, भगवान भंडारी, देवेन्द्र दानू, दीनदयाल कर्म्याल, स्वरूप कर्म्याल, बलवन्त सिंह, गोकुल देव, श्री दरवान कपकोटी, शेर सिंह बिष्ट,  हरिशंकर देव, जानकी बघरी, गिरीश राम, भूपाल गडिया, महेश गडिया, भानू गडिया, भूपेश गडिया, राजू राम,  भगवत गडिया, जीतेन्द्र गडिया, गणेश मर्तोलिया, मनोज कुमार, प्रेम पुरी, विशन गिरी, शेर सिंह राणा, राजस्व उप निरीक्षक पंकज शाह, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, भूपेश फर्त्याल, सुन्दर गडिया, देवेन्द्र गडिया, हीरा बघरी, गुड्डू पाठक, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, गिरीश गाडिया, विशन वाछमी, भूपेन्द्र कोरंगा, बलवंत कोरंगा सहित स्थानीय जन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *