उत्तराखंड में आज फिर मिले 2630 कोरोना संक्रमित,12 लोगों की मौत

वैली समाचार, देहरादून।

उत्तराखंड में आज भी कोरोना की रफ्तार बेकाबू रही । आज 13 जिलों में 2630 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 17 हजार से ज्यादा पहुंच गया है। इसके अलावा आज विभिन्न अस्पताल में 12 लोगों की मौत हुई है। इधर, लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उत्तराखंड मे कोरोना का कहर जारी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार आज अलग अलग ज़िलों में 2630 नए संक्रमित मिले। इससे पहले 17 अप्रैल को भी 2757 नए संक्रमित मिले थे। साथ ही 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब प्रदेश के 86 स्थानों पर लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू है। रविवार के दिन आज पूरे प्रदेश में दिन का कर्फ्यू भी प्रदेश भर में लगाया गया। इसे कोविड कर्फ्यू का नाम दिया गया। इसका असर पूरे प्रदेश में रहा। वहीं, कोविड कर्फ्यू के चलते पूरे प्रदेश में रविवार को टीकारण नहीं किया गया।

 

यहां मिले सबसे ज्यादा संक्रमित
रविवार को प्रदेश में 708 लोग स्वस्थ हुए। वर्तमान में एक्टिव केस 17293 हो गए हैं। वहीं प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 124033 हो गई है। इनमें से 102367 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1868 की कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को सर्वाधिक संक्रमित देहरादून में 1281 पाए गए। हरिद्वार में 572, नैनीताल में 186, उधम सिंह नगर में 161, पौड़ी गढ़वाल में 133, टिहरी में 129 नए संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *