दून में डिवाइडर से टकराई बाइक दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक की गंभीर हालत

वैली समाचार, देहरादून। 

उत्तराखंड की राजधानी में रैश ड्राइविंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गत रात्रि को एक बाइक पर सवार तीन युवक नेहरू कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार के चलते डिवाइडर से टकरा गए। सूचना पर जोगीवाला पुलिस ने 108 की मदद से दून अस्पताल भेजे। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। तीनों युवक बिहार के रहने वाले थे।

नेहरू कॉलोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत देर रात तीन युुुवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर देहरादून से हर्रावाला की ओर जा रहे थे। मोहकमपुर में हनुमान मंदिर के पास सड़क पर लगे डिवाइडर से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।सूचना प्राप्त होने पर पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर तीन व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस द्वारा  तत्काल 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया।  दौराने उपचार दून अस्पताल में भर्ती घायलों में से  2 को चिकित्सकों द्वारा  मृत घोषित किया गया। एक अन्य घायल का उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक युवक मजदूरी का कार्य करते थे।

नाम पता मृतक
1-  नीतीश पुत्र भुवनेश्वर कुमार, उम्र 20 वर्ष

2-  प्रदीप पुत्र सिकंदर उम्र 20 वर्ष
निवासीगण ग्राम कुटी करिया पोऑ- केसरा जिला अररिया, बिहार।

घायल का नाम पता
देव कुमार पुत्र अबूलाल निवासी बिहार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुटी करिया पो0- केसरा, जिला अररिया, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *