जिला पंचायत संगठन की 37 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित,संगठन में इनको मिली अहम जिम्मेदारी

-प्रदेश कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 13 सचिव बनाये

-जिला पंचायत क्षेत्रों के विकास पर मंथन और रणनीति को जल्द बुलाएंगे बैठक 

वैली समाचार, देहरादून।

उत्तराखंड जिला पंचायत सदस्य संगठन ने लम्बी जदोजहद के बाद प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने बताया कि कार्यकारिणी में 37 सदस्यों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान संगठन ने जल्द राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर रणनीति बनाने का निर्णय लिया है।

जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने बताया कि राज्य के जिला पंचायत सदस्यों ने चुनाव के बाद अध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों से संपर्क कर सभी की राय जानी। विचार विमर्श के बाद आज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, 13 प्रदेश महासचिव, 13 प्रदेश सचिव समेत एक जिला पंचायत सदस्य को प्रदेश कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी की संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है। भट्ट ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने को सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि जल्द प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सभी जिला पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं पर मंथन कर भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी।

 

प्रदेश कार्यकारिणी में इनको मिली जिम्मेदारी–

प्रदेश उपाध्यक्ष –

लक्ष्मण सिंह रावत
श्रीमती कांता देवी
कोमल मेहता
राव अफाक अली
हरीशचन्द्र सिंह ऐठानी
अमेन्द्र बिष्ट
अस्वनी बहुगुणा
कुo आरती गौड़
गणेश तिवारी
अरविंद कुमार

प्रदेश महासचिव—

कैलाशचन्द्र
श्रीमती रुकमणी जोशी
श्रीमती सुखविंदर कौर लहरी
श्रीमती कुलदीप कौर चीमा
श्रीमती रंजीता असवाल तोमर
कुo दिब्या बेलवाल
श्रीमती गीता बिष्ट
श्रीमती आशा धपोला
देवेंद्र सिंह बिष्ट
सुमन नेगी
शीमती नन्दीता रावत
हितेश चौहान
सुंदर लाल

 

प्रदेश सचिव–

चन्द्रशेखर मुंडेला
सुरेंद्र सामन्त
रोशन लाल
धीरज नोटियाल
लक्ष्मण सिंह बिष्ट
विनोद नेगी
श्रीमती रेखा असवाल
श्रीमती मधु भटवान
विनोद राणा
श्रीमती गंगोत्री दत्ताल
गौरव रावत
दीपांशु वर्मा
चन्दन वाणी

प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी-
हाकम सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *