यमुना कॉलोनी: 6 करोड़ के बजट से संवरेगी सिंचाई विभाग के जर्जर भवनों की सूरत

-सिंचाई मंत्री ने किया यमुना कालोनी स्थित आवासीय परिसर का निरीक्षण

-609 भवन सिंचाई और 350 भवन दूसरे विभाग के अधीन, 4 करोड़ से मरम्मत 

-दो करोड़ नलकूप के लिए स्वीकृत,नाली, सड़क, और पेयजल आपूर्ति के लिए मिलेगा बजट

वैली समाचार, देहरादून। 

राजधानी के पॉश इलाके में स्थित यमुना कॉलोनी में सिंचाई विभाग के जर्जर भवन की सूरत जल्द संवर जाएगी। राज्य के सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंत्री ने कहा कि करीब 6 करोड़ से कॉलोनी की जर्जर हालत में सुधार लाया जाएगा। इसके लिए कॉलोनी के 600 भवनों की मरम्मत, नाली, सड़क और पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

सिंचाई मंत्री ल सतपाल महाराज ने आज यमुना कालोनी स्थित आवासीय परिसर का विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जर्जर हो चुके भवनों को ठीक करने के निर्देश दिए। महाराज ने यमुना कालोनी आवासीय परिसर में स्थित भवनों, पार्क, नालियों एवं सीविरेज सिस्टम की वर्तमान स्थिति को चिन्ताजनक बताते हुए विभागीय अधिकारियों को उनकी ठीक प्रकार से मरम्मत किये जाने के निर्देश दिये हैं। बताया गया कि कॉलोनी में कुल 960 आवासों में से सिंचाई विभाग के नियंत्रण में 609 आवास हैं। इसमें से 48 ऐसे आवास हैं जो निस्प्रयोजय आवासों (डीटी टाईप) की श्रेणी में आते हैं। जबकि शेष 561 आवास इस समय उपयोग में हैं। अभी तक 352 मकानों की मरम्मत की जा चुकी है। शेष 209 की मरम्मत अभी की जानी है। जिस पर लगभग 4 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। महाराज ने कहा कि आवासीय परिसर में 2 नये ट्यूबवैल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिस पर 2 करोड़ का खर्चा अनुमानित है। कैबिनेट मंत्री  महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा है कि यमुना कालोनी के सभी जीर्ण-शीर्ण भवनों की तत्काल मरम्मत करने के साथ साथ पार्क, नालियों एवं सीविरेज स्सिटम को भी दुरुस्त किया जाये।इस मौके पर  स्थानीय विधायक हरवंश कपूर ने इस दौरान सिंचाई मंत्री को बताया कि बरसात में पानी लोगों के घरों में न घुसे इसके लिए यहाँ के ड्रेनेज सिस्टम को भी ठीक करना जरूरी है। सिंचाई मंत्री महाराज ने उनकी बातों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *